सामान्य अध्ययन (प्रश्न-पत्र III)
GENERAL STUDIES (Paper III)
निर्धारित समय : तीन घण्टे अधिकतम अंक : 250
Time Allowed : Three Hours Maximum Marks : 250
1.
डिजिटल रुपये से आप क्या समझते हैं ?
इस सन्दर्भ में,
भारत के केन्द्रीय बैंक डिजिटल मुद्रा (सी बी डी सी) की कार्यप्रणाली तथा प्रगति का वर्णन कीजिए। (उत्तर 150 शब्दों में दीजिए)
What
do you mean by Digital Rupee? In this context, explain the working and progress
of India’s Central Bank Digital Currency (CBDC).
(Answer
in 150 words) 10
2.
इस दृष्टिकोण का परीक्षण कीजिए कि वित्तीय समावेशन भारत जैसे देश में सामाजिक तथा आर्थिक समावेशन का अभिन्न हिस्सा है। आर.बी.आई. के वित्तीय समावेशन सूचकांक की उपयोगिता पर भी प्रकाश डालिए। (उत्तर 150 शब्दों में दीजिए)
Examine
the view that financial inclusion is an integral part of social and economic
inclusion in a country like India. Also throw light on the usefulness of the
R.B.I.’s Financial Inclusion Index.
(Answer
in 150 words) 10
3.
भारतीय कृषि में लागू किए गए विभिन्न तकनीकी मिशनों का वर्णन कीजिए एवं खाद्य सुरक्षा में उनकी भूमिका का परीक्षण कीजिए। (उत्तर 150 शब्दों में दीजिए)
Describe
the various Technology Missions initiated in Indian agriculture and examine
their role in food security.
(Answer
in 150 words) 10
4.
कृषि-उत्पाद विपणन की अदक्षता हेतु उत्तरदायी कारकों को समझाइए। कृषि-उत्पाद विपणन की अदक्षता को कम करने में ई-वाणिज्य किस प्रकार सहायता करता है ?
समझाइए। (उत्तर 150 शब्दों में दीजिए)
Explain
the factors responsible for inefficiency of agri-produce marketing. How
e-commerce helps to reduce inefficiency of agri-produce marketing? Explain.
(Answer
in 150 words) 10
5.
दो उदाहरण देकर समझाइए कि जैवप्रौद्योगिकी ने भारतीय किसानों को उनकी नाशवान् फसलों के प्रसंस्करण में कैसे सहायता की है। (उत्तर 150 शब्दों में दीजिए)
Explain
by giving two examples, how biotechnology has helped the Indian farmers in
processing their perishable crops.
(Answer
in 150 words) 10
6.
एक द्रुत प्रजनक रिएक्टर (एफ बी आर) और एक तापीय परमाणुक रिएक्टर के बीच भेद बताइए। कल्पक्कम में स्वदेशी रूप से विकसित प्रथम प्रारूपी (प्रोटोटाइप) एफ बी आर के संदर्भ में,
‘क्रान्तिकता (क्रिटिकालिटी)’ पद की व्याख्या कीजिये। हमारे देश के स्वच्छ ऊर्जा भविष्य के लिये इसके निहितार्थ क्या हैं ?
(उत्तर 150 शब्दों में दीजिए)
Distinguish
between a Fast Breeder Reactor (FBR) and a thermal nuclear reactor. In the
context of first indigenously developed prototype FBR at Kalpakkam, explain the
term ‘criticality’. What are its implications for clean energy future of our
country?
(Answer
in 150 words) 10
7.
उपयुक्त उदाहरणों सहित चर्चा कीजिए कि भारत के पारिस्थितिक रूप से संवेदनशील क्षेत्रों में ‘द्रुत अवसंरचना विकास’ और ‘आपदा-जोखिम में कमी’ के बीच के विरोधाभास का प्रबंधन किस प्रकार किया जा सकता है। (उत्तर 150 शब्दों में दीजिए)
Discuss
how the contradiction between ‘rapid infrastructure development’ and
‘disaster-risk reduction’ in ecologically-sensitive areas of India can be
managed, with suitable examples.
(Answer
in 150 words) 10
8.
कुनमिंग-मॉन्ट्रियल वैश्विक जैव-विविधता फ्रेमवर्क के उद्देश्य एवं लक्ष्यों की चर्चा कीजिए। उपयुक्त उदाहरण देते हुए इस फ्रेमवर्क के लक्ष्यों और उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए भारत की प्रतिबद्धताओं और पहलों का उल्लेख कीजिए। (उत्तर 150 शब्दों में दीजिए)
Discuss
the aim and goals of Kunming-Montreal global biodiversity framework. Mention
India’s commitments and initiatives to achieve the goals and targets of this
framework giving suitable examples.
(Answer
in 150 words) 10
9.
भारतीय संदर्भ में,
फर्जी समाचार और दुष्प्रचार किस प्रकार आंतरिक सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था के लिये खतरा पैदा करते हैं,
इसका वर्णन कीजिये। इस संदर्भ में,
सूचना प्रौद्योगिकी (मध्यस्थ दिशानिर्देश और डिजिटल मीडिया आचार संहिता) नियम-2021 के संबंध में किये गये संशोधनों की प्रमुख विशेषताओं पर चर्चा कीजिए। (उत्तर 150 शब्दों में दीजिए)
Explain
how fake news and disinformation pose threat to Internal Security and Public
Order in Indian context? In this regard, discuss salient features of amendments
in respect of Information Technology (Intermediary Guidelines and Digital Media
Ethics Code) Rules 2021.
(Answer
in 150 words) 10
10.
लद्दाख रणनीतिक रूप से चीन और पाकिस्तान के मध्य स्थित है। स्थानीय लोगों का दिल और दिमाग जीतने के लिये,
केन्द्र सरकार द्वारा सीमा क्षेत्र विकास कार्यक्रमों (बी ए डी पी) और सेना द्वारा नागरिक कार्यवाही की विवेचना कीजिए। लद्दाख के लिये संविधान की छठी अनुसूची के प्रावधान की घोषणा की मांग की भी विवेचना कीजिए। (उत्तर 150 शब्दों में दीजिए)
Ladakh
is strategically located between China and Pakistan. As a measure to win hearts
and minds of locals, discuss the Border Area Development Programmes (BADP) by
the Central Government and civic actions by the Army. Also discuss demand of
promulgation of provision of the Sixth Schedule of constitution for Ladakh.
(Answer
in 150 words) 10
11.
भारत की ऊर्जा सुरक्षा की प्रमुख चुनौतियों को समझाइए। आर्थिक संवृद्धि तथा संधारणीयता के साथ,
ऊर्जा सुरक्षा को सुनिश्चित करने हेतु आप किन उपायों का सुझाव देंगे ?
(उत्तर 250 शब्दों में दीजिए)
Explain
the key challenges for India’s energy security. What measures do you suggest
for ensuring energy security along with economic growth and sustainability?
(Answer
in 250 words) 15
12.
भारत में नवोन्मेषी उद्यम (स्टार्टअप्स) किस प्रकार उद्यमिता,
नवाचार तथा रोजगार को प्रोत्साहित कर रहे हैं ?
उनकी कार्यप्रणाली में वैश्विक तथा घरेलू चुनौतियों की विवेचना कीजिए तथा उन चुनौतियों को पराजित करने हेतु उपयुक्त सुझाव दीजिए। (उत्तर 250 शब्दों में दीजिए)
How
are startups in India promoting entrepreneurship, innovation and employment?
Discuss the global and domestic challenges in their working and suggest
suitable measures to overcome these challenges.
(Answer
in 250 words) 15
13.
भारतीय कृषि किस प्रकार खाद्य के अभाव से खाद्य-अतिरिक्त स्तर तक रूपान्तरित हुई है ?
भारतीय कृषि के विविधीकरण हेतु की गई विभिन्न सरकारी नीतियों का वर्णन कीजिए। (उत्तर 250 शब्दों में दीजिए)
How
Indian agriculture has been transformed from food scarcity to food surplus
level? Explain the various government policies implemented for diversification
of Indian agriculture.
(Answer
in 250 words) 15
14.
भारत सरकार द्वारा कृषि क्षेत्र में प्रदान किए जाने वाले विभिन्न प्रकार के अनुदानों एवं सहायता की विवेचना कीजिए। विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यू टी ओ) के कृषि समझौते से संबंधित मुद्दों का परीक्षण कीजिए। (उत्तर 250 शब्दों में दीजिए)
Discuss
the different types of subsidies and supports provided by the Government of
India to agricultural sector. Examine the related issues pertaining to
Agreement on Agriculture of World Trade Organisation (WTO).
(Answer
in 250 words) 15
15.
‘मिशन दृष्टि’ की प्रमुख विशेषताओं का उल्लेख कीजिए। 3 मई 2026 को प्रक्षेपित उपग्रह में प्रयुक्त प्रतिबिम्बीकरण की तकनीकियों (इमेजिंग टेक्नीक्स) की विवेचना कीजिए। यह विश्व में अपने प्रकार का प्रथम उपग्रह क्यों माना जा रहा है ? (उत्तर 250 शब्दों में दीजिए)
Mention
salient features of ‘Mission Drishti’. Discuss the imaging techniques used in
the satellite launched on 3rd May 2026. Why it is being considered world’s
first satellite of its kind?
(Answer
in 250 words) 15
16.
एजेंटिक कृत्रिम बुद्धिमत्ता (ए आई) क्या है ?
इसकी कार्य-प्रणाली को समझाइए। इसके अनुप्रयोगों का वर्णन उचित उदाहरणों के साथ कीजिये। एजेंटिक ए आई प्रणालियों से सम्बद्ध लाभों,
जोखिमों और चुनौतियों की चर्चा कीजिये। (उत्तर 250 शब्दों में दीजिए)
What
is agentic Artificial Intelligence (AI)? Explain its working. Describe its
applications with suitable examples. Discuss the advantages, risks and
challenges associated with agentic AI systems.
(Answer
in 250 words) 15
17.
भारत में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में क्या चुनौतियाँ हैं ?
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पर सरकारी नीति फ्रेमवर्क की चर्चा कीजिए। ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पहलों की मुख्य विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए दिल्ली और इन्दौर शहरों के सफलता/विफलता मामलों की चर्चा कीजिए। (उत्तर 250 शब्दों में दीजिए)
What
are the challenges to solid waste management in India? Discuss the governmental
policy framework on solid waste management. Discuss the success/failure cases
of Delhi and Indore cities highlighting the salient feature of their solid
waste management initiatives.
(Answer
in 250 words) 15
18.
“सामुदायिक सहभागिता प्रभावी आपदा प्रबंधन की आधारशिला है।” इस कथन का विश्लेषण भारत से उपयुक्त उदाहरणों के साथ कीजिए। सामुदायिक सहभागिता की चुनौतियों और इसे मजबूत करने के उपायों की चर्चा भी कीजिए। (उत्तर 250 शब्दों में दीजिए)
“Community
participation is the cornerstone of effective disaster management”. Analyse
this statement with suitable examples from India. Also discuss the challenges
to community participation and measures to strengthen it.
(Answer
in 250 words) 15
19.
जम्मू व कश्मीर (जे एण्ड के) में उग्रवाद और अस्थिरता के प्रमुख कारणों में से एक अलगाववादी आंदोलन भी रहे हैं। जम्मू-कश्मीर को राष्ट्रीय मुख्यधारा में लाने के लिए सरकार द्वारा की गई कार्यवाही को स्पष्ट कीजिए। अनुच्छेद 370 और 35 ए को निरस्त करने से पहले और बाद की स्थिति पर चर्चा कीजिए। साथ ही, राज्य को राष्ट्रीय मुख्यधारा में लाने में इन दोनों अनुच्छेदों को निरस्त करने के सकारात्मक प्रभावों को भी स्पष्ट कीजिए। (उत्तर 250 शब्दों में दीजिए)
Separatist
movements have been one of the major factors contributing to militancy and
instability in Jammu & Kashmir (J & K). Bring out actions taken by the
Government to bring J & K into national mainstream. Discuss pre and post
abrogation status of Articles 370 and 35A. Also bring out positive impacts of
abrogation of both articles in mainstreaming the state.
(Answer
in 250 words) 15
20.
भारत में आतंकवाद के वित्तपोषण के प्रमुख स्रोतों के रूप में नकली मुद्रा और धन शोधन मनी लाउन्ड्रिंग पर चर्चा कीजिए। इन खतरों को रोकने के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर की जा रही कार्रवाइयों का विवरण प्रस्तुत कीजिए। आतंकी वित्तपोषण को रोकने में वित्तीय कार्रवाई कार्यबल (फायनान्शीयाल एक्शन टास्क फोर्स) (एफ ए टी एफ) की भूमिका और इसके सदस्य देशों द्वारा अपनाये जा रहे अनुपालन के तरीकों पर प्रकाश डालिए। (उत्तर 250 शब्दों में दीजिए)
Discuss
counterfeit currency and money laundering as major sources of terror funding in
India. State the actions being taken at International level to check these
menaces. Highlight the role of Financial Action Task Force (FATF) and methods
of compliance by its member states in preventing terror funding.
(Answer
in 250 words) 15
