GENERAL STUDIES (PAPER-IV)
सामान्य अध्ययन (प्रश्न-पत्र-IV)
Time Allowed : Three
Hours
Maximum Marks : 250
खण्ड—A / SECTION—A
1. (a) समय के अभाव में विश्वविद्यालय का एक प्रोफेसर कृत्रिम बुद्धिमत्ता (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) की मदद से एक Ph.D. के मूल्यांकन का प्रतिवेदन लेकर और उसे कुछ संशोधित कर जमा कर देता है। जवाबदेही और निष्ठा के परिप्रेक्ष्य में इस पर विचार कीजिए।
(उत्तर 150 शब्दों में दीजिए) 10
Owing to
paucity of time, a university professor generates a Ph.D. evaluation report
using Artificial Intelligence and submits it with some modifications. Discuss
this from the perspective of accountability and integrity.
(Answer in 150
words) 10
(b) एक औद्योगिक घराना एक ऐसी परियोजना पर काम कर रहा है, जिसके कारण एक वन-समुदाय अपने प्राकृतिक वासस्थान से विस्थापित हो सकता है। उक्त जिले के प्रशासनिक अधिकारी के रूप में आप किन नैतिक चुनौतियों का सामना करेंगे?
(उत्तर 150 शब्दों में दीजिए) 10
A business
house is working on a project that could displace a forest community from their
habitat. As the administrative officer of that district, what ethical
challenges are you likely to face?
(Answer in 150
words) 10
2. (a) एक विलुप्तप्राय जनजाति गहन कंकालीय विरूपता (स्केलेटल डिफॉर्मिटी) से ग्रस्त है। एक विश्वविद्यालयी शोध ने एक खनिज-पूरक को इसके संभावित उपचार के लिए चिह्नित किया है, यद्यपि इसका चिकित्सकीय परीक्षण होना अभी शेष है। क्या जिलाधिकारी (डी० एम०) को इस शोध का उपयोग इस जनजाति पर करवाना चाहिए? आयुर्वैज्ञानिक एवं प्रशासनिक नैतिकता की दृष्टि से इस पर विचार कीजिए।
(उत्तर 150 शब्दों में दीजिए) 10
An endangered
tribe has developed a severe skeletal deformity. A university research has
identified a mineral supplement as a possible remedy, though clinical trials
are yet to be conducted. Should the District Magistrate (DM) use this research
on the tribe? Discuss from the perspective of medical and administrative
ethics.
(Answer in 150
words) 10
(b) राष्ट्रीय सुरक्षा एवं मानवाधिकार के हितों के बीच किस तरह से संतुलन स्थापित किया जा सकता है? विचार कीजिए।
(उत्तर 150 शब्दों में दीजिए) 10
Discuss how
national security can be balanced with concerns of human rights.
(Answer in 150
words) 10
3. (a) डॉ० बी० आर० अम्बेडकर ने सचेत किया था कि किसी संवैधानिक प्रजातंत्र में सविनय अवज्ञा का क्रियान्वयन ‘अराजकता’ का अनुमोदन करने जैसा है। आधुनिक लोकतांत्रिक प्रणालियों को उन सविनय अवज्ञा आंदोलनों से उत्पन्न नैतिक दुविधाओं का सामना किस प्रकार करना चाहिए, जो सामाजिक न्याय को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उन नीतियों का विरोध करते हैं, जिनके संबंध में वास्तविक और उचित चिंताएँ हैं?
(उत्तर 150 शब्दों में दीजिए) 10
Dr. B. R.
Ambedkar had cautioned that employing civil disobedience within a
constitutional democracy equates to endorsing ‘anarchy’. How should modern
democracies navigate the ethical dilemmas posed by civil disobedience movements
that aim to promote social justice against policies that may raise genuine
concerns?
(Answer in 150
words) 10
(b) एक भारतीय प्रशासनिक अधिकारी गांधीजी के ‘ट्रस्टीशिप’ के बोध का प्रयोग निष्पक्ष प्रशासन को सुनिश्चित करने के लिए कैसे कर सकता है?
(उत्तर 150 शब्दों में दीजिए) 10
In what ways
can an Indian Administrative Officer apply Gandhi’s notion of ‘trusteeship’ to
ensure fairness in governance?
(Answer in 150
words) 10
(c) हेनरी IV में शेक्सपीयर का कथन है कि “हथियार का तभी औचित्य है जब उसे रखना न्यायसंगत हो”। प्रशासन में इसके क्या नैतिक आशय हैं?
(उत्तर 150 शब्दों में दीजिए) 10
Shakespeare in
Henry IV says, “The arms are fair when the intent of bearing them is just”.
What ethical implications does this have in governance?
(Answer in 150
words) 10
4. (a) लम्बी अवधि तक दवाओं के प्रयोग से उत्पन्न इसके गंभीर कुप्रभावों पर बल देते हुए एक चिकित्सक एक महिला रोगी के परिवार वालों को सर्जरी के लिए राजी कर लेता है। रोगी हिचकिचाती हुई अपनी सर्जरी की स्वीकृति देती है, जबकि उसका प्राथमिक चुनाव दवाओं से ही इलाज कराने का था। इस प्रसंग में चिकित्सक की गतिविधि की विवेचना करते हुए पितृवाद (पैटरनलिज्म) एवं उपकार (बेनीफिसेन्स) की अवधारणा को व्याख्यायित कीजिए।
(उत्तर 150 शब्दों में दीजिए) 10
Citing the
serious adverse effects of long-term medication, a doctor convinces the family
of a female patient for surgery. This led the patient to reluctantly consent
for the surgery, though her original choice was to opt for medication. Explain
the concepts of paternalism and beneficence by analysing the doctor’s action.
(Answer in 150
words) 10
(b) दक्षता है—काम को सही तरीके से करना, प्रभावशीलता है—सही काम करना। उत्पादकता को बढ़ाने के लिए आप इनके बीच किस प्रकार संतुलन स्थापित करेंगे?
(उत्तर 150 शब्दों में दीजिए) 10
Efficiency is
doing things right, while effectiveness is doing the right thing. How do you
strike a balance between the two to enhance productivity?
(Answer in 150
words) 10
5. (a) सुदूर क्षेत्रों में स्थित विद्यालय प्रायः सरकारी नियमों के अनुसार पूर्ण रूप से काम नहीं कर पाते हैं। हालाँकि, यदि उन पर ये नियम कठोरता से लागू किए जाएँ, तो अधिकतर विद्यालय बंद हो जाएँगे। एक प्रशासनिक अधिकारी को नियमों को लागू करने और विद्यार्थियों के शैक्षणिक अधिकारों के बीच कैसे संतुलन स्थापित करना चाहिए?
(उत्तर 150 शब्दों में दीजिए) 10
Usually
schools, working in remote areas, do not fully comply with government
regulations. However, if the rules are enforced strictly, it would lead to most
schools closing down. How should an administrator strike a balance between
enforcement of rules and educational rights of children?
(Answer in 150
words) 10
(b) अंतर्राष्ट्रीय संबंधों में नैतिक मूल्यों एवं मानदंडों की अपेक्षा राष्ट्र-राज्यों के रणनीतिक हितों को अकसर अधिक महत्त्व दिया जाता है। नैतिक दृष्टिकोण से इसकी विवेचना कीजिए।
(उत्तर 150 शब्दों में दीजिए) 10
In
international relations, ethical considerations are often subjugated to the
strategic interests of nation-states. Discuss this from an ethical perspective.
(Answer in 150
words) 10
6. (a) अपने निजी सहायक (पी० ए०) के निवेदन पर जिलाधिकारी (डी० एम०) विद्यालय के एक अध्यापक का स्थानांतरण रोक देता है, जो इस निजी सहायक की अधिगम अक्षमता वाली बेटी को ट्यूशन पढ़ाता है। इस संदर्भ में समानुभूति बनाम कर्तव्यपालन के पक्षों पर विचार कीजिए।
(उत्तर 150 शब्दों में दीजिए) 10
On the request
of his Personal Assistant (PA), the District Magistrate (DM) stops the transfer
of a schoolteacher who takes private tuition for his daughter diagnosed with
learning disability. In this context, discuss the aspects of empathy versus
compliance with rules.
(Answer in 150
words) 10
(b) कुछ नीतिवादी दार्शनिकों का तर्क है कि जो आर्थिक रूप से अत्यंत कमज़ोर हैं, उनके लिए अपनी आर्थिक स्थिति को विशेष रूप से प्रभावित किए बगैर, अपने संसाधनों में से कुछ खर्च करना सिर्फ परोपकार नहीं, हमारा नैतिक कर्तव्य है। परोपकार एवं कर्तव्य के बीच अंतर को स्पष्ट करते हुए इस कथन की पुष्टि कीजिए।
(उत्तर 150 शब्दों में दीजिए) 10
Some moral
philosophers argue that spending some of your resources—without significantly
affecting your financial stability—to help other people who badly suffer is our
moral duty and not merely a matter of charity. Justify this claim by explaining
the distinction between duty and charity.
(Answer in 150
words) 10
खण्ड—B / SECTION—B
7. लता, जो दो बच्चों की माँ है, उसे अचानक तेज़ पेट-दर्द के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी ननद सुजाता उसके साथ थी। डॉ० मानसी ने लता की जाँच की और एक डायग्नोस्टिक लैप्रोस्कोपी करवाने की सलाह दी। जेनरल ऐनेस्थीसिया देकर उपर्युक्त चिकित्सकीय प्रक्रिया के लिए लता की सहमति ली गई।
लैप्रोस्कोपी करते हुए डॉ० मानसी की टीम को लता के गर्भाशय में ट्यूमर मिला। एक गहन जाँच से निकलकर आया कि यह ट्यूमर (घातक) हो सकता है।
डॉ० मानसी के सामने एक विकल्प यह था कि ट्यूमर का एक नमूना बायोप्सी के लिए निकाला जाए। यदि बायोप्सी करने के बाद ट्यूमर घातक निकलता है, तो लता को एक और ऑपरेशन गर्भाशय निकालने के लिए करवाना होगा। दूसरा विकल्प यह था कि उसी समय गर्भाशय निकाल दिया जाए। डॉ० मानसी को यह निर्णय तत्काल लेना था।
चूँकि लता जेनरल ऐनेस्थीसिया के कारण बेहोश थी, इसलिए डॉ० मानसी ने सुजाता को इस स्थिति से पूरी तरह अवगत कराया। डॉ० मानसी की सलाह से सुजाता सहमत थी कि हिस्टेरेक्टॉमी करके लता का गर्भाशय निकालना होगा, जिससे उसे एक दूसरे ऑपरेशन का खतरा और पीड़ा न हो। डॉ० मानसी ने सुजाता की लिखित सहमति लेने के बाद लता का गर्भाशय निकाल दिया। इसके बारे में अगले दिन लता को सूचित किया गया। वह बहुत विचलित हुई और उसे लगा कि उसके साथ धोखा हुआ है, क्योंकि गर्भाशय निकालने के लिए उसकी सहमति नहीं ली गई थी।
लता ने पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने उसे समझाने की कोशिश की कि डॉ० मानसी ने सही इरादे से एक मरीज की मदद की है। सुजाता का भी यही विचार था, लेकिन लता इससे आश्वस्त नहीं थी और उसने न्यायालय जाने का निर्णय लिया।
(a) इस प्रसंग से जुड़े नैतिक मुद्दों पर विचार कीजिए।
(b) इस परिस्थिति में डॉक्टर के नैतिक आचरण पर विचार कीजिए।
(उत्तर 250 शब्दों में दीजिए) 20
Lata, a mother
of two children, was admitted to a hospital for acute abdominal pain. Her
sister-in-law, Sujatha, accompanied her. Dr. Mansi examined Lata and
recommended a diagnostic laparoscopy. Lata’s consent was taken to conduct the
medical procedure under general anesthesia.
During the
laparoscopy, Dr. Mansi’s team discovered a tumor in Lata’s uterus. A closer
examination suggested that the tumor could be malignant.
One option
before Dr. Mansi was to extract a sample for biopsy. In that case, if the tumor
was malignant, Lata would have to undergo another surgery for removal of the
uterus. An alternative was to remove the uterus immediately. Dr. Mansi had to
take a quick decision.
As Lata was
under general anesthesia, Dr. Mansi explained the situation to Sujatha. Sujatha
agreed with Dr. Mansi’s recommendations for a hysterectomy, wherein Lata’s
uterus would be removed to avoid the risk and pain of undergoing another
surgery. Dr. Mansi removed Lata’s uterus after receiving Sujatha’s consent in
writing. Lata was informed of this the next day. She was very upset and felt
betrayed as she had not consented to the removal of her uterus.
Lata complained
to the police who tried to convince her that Dr. Mansi had acted with good
intention to help a patient. Sujatha was of the same opinion, however Lata was
not convinced and decided to approach the court.
(a) Discuss the
ethical issues involved in this case.
(b) Discuss the
moral conduct of the doctor in this situation.
(Answer in 250
words) 20
8. रवि एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी है, जिसे दंगा-नियंत्रण एवं साइबर-पुलिसिंग का विपुल अनुभव है। पिछले एक वर्ष से वह एक ऐसे जिले का पुलिस अधीक्षक (एस० पी०) है, जिसका लगातार दंगों का इतिहास है।
पिछले वर्ष रवि ने अनुमानात्मक पुलिसिंग के लिए एक ए० आई० (AI) सॉफ्टवेयर अपने जिले में लगवाया। यह प्रणाली लगभग छह महीनों से काम कर रही है। इस नई प्रणाली में भीड़ में मौजूद लोगों के बायोमेट्रिक आंकड़ों को संकलित करने और उन्हें शीघ्रता से एक डेटा भंडार से संबद्ध करने के लिए उन्नत ऐल्गोरिदम का उपयोग किया जाता है। इसने कई तरह के अपराधों में शामिल लोगों को चिह्नित करने में पुलिस की मदद की है।
इस प्रणाली ने स्वयं एक निम्न-आय वर्ग के एक आवासीय क्षेत्र को सामूहिक हिंसा और नशीले पदार्थों की तस्करी के केंद्र के रूप में चिह्नित किया है। इस AI प्रणाली की सहायता से स्थानीय पुलिस ने अपनी गश्त, निवारक नज़रबंदी (प्रिवेन्टिव डिटेंशन) और पुलिस नाके की व्यवस्था केंद्रित की है। इसके फलस्वरूप सार्वजनिक व्यवस्था और कानून प्रवर्तन में सुधार स्पष्ट रूप से दिखाई देता है।
पिछले सप्ताह कुछ लोक-नेता, नागरिक अधिकारों के वकील, और मानवाधिकार कार्यकर्ता रवि से उसके कार्यालय में मिले। उन्होंने रवि को एक ज्ञापन दिया कि यह नई प्रणाली त्रुटिपूर्ण है, क्योंकि यह गलत ऐतिहासिक तथ्यों पर आधारित है, और सामाजिक पूर्वाग्रह तथा भेदभावपूर्ण पुलिसिंग से प्रेरित है। ज्ञापन ने यह भी आरोप लगाया कि बढ़ी हुई निगरानी के कारण वहाँ के निवासियों में एक तनाव व्याप्त है। यह भाव और बढ़ गया है, क्योंकि उस क्षेत्र में रहने वालों को नहीं पता कि किस प्रकार का डेटा उनके नाम से उसमें दर्ज है।
(a) डेटा-संचालित पुलिसिंग में, AI के उपयोग में शामिल नैतिक मुद्दे और पूर्वाग्रह क्या-क्या हैं?
(b) रवि के स्थान पर स्वयं को रखकर विचार कीजिए कि आपके समक्ष कौन-से विकल्प उपलब्ध हैं। यह बताइए कि कौन-सा विकल्प नैतिकता के अधिक निकट है।
(उत्तर 250 शब्दों में दीजिए) 20
Ravi is a
senior police officer with vast experience in riot control and cyber-policing.
Since one year, he has been the Superintendent of Police (SP) of a district
with a history of frequent rioting.
Last year, Ravi
had sought installation of an AI enabled software for predictive policing. This
system has been operational for approximately six months. This new system
employs advanced algorithms for capturing the biometric data of persons in a
crowd and swiftly relating it to a data library. This has enabled the police to
identify the persons involved in various crimes.
The system has
identified an immigrant and low-income neighbourhood as a centre for gang
violence and drug trafficking. Aided by this AI analysis, the local police has
focused its patrolling, preventive detentions and establishing checkposts.
Consequently, public order and law enforcement has visibly improved.
Last week, some
community leaders, civil rights lawyers and human rights activists visited
Ravi’s office. They submitted a memorandum that the new system is faulty as it
is based on incorrect historical data caused by social biases and
discriminatory policing. The memorandum also alleges that the increased
surveillance has created a climate of tension amongst residents. This feeling
is aggravated by the fact that the residents are not aware of the data noted
against their names.
(a) What are
the ethical issues including biases involved in the use of AI in data-driven
policing?
(b) Place
yourself in Ravi’s role and discuss the alternatives available. Justify the
action that optimises compliance with ethics.
(Answer in 250
words) 20
9. सीमा एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी हैं, जो अपनी सत्यनिष्ठा और व्यावसायिक कुशलता के लिए ख्यात हैं। हाल ही में उनकी नियुक्ति सुरिंदर नगर के जिलाधिकारी (डी० सी०) के रूप में हुई है, जहाँ एक वृहत् औद्योगिक क्षेत्र स्थापित किया जा रहा है।
इस नए औद्योगिक क्षेत्र में बहुत से किसानों ने भूमि उपयोग में परिवर्तन (सी० एल० यू०) के लिए आवेदन दिया है कि उनकी खेती की ज़मीन को आवासीय क्षेत्र में परिवर्तित किया जाए। इन आवेदनों का एक असामान्य रूप से बड़ा बैकलॉग प्रतीक्षा में है। सीमा ने लक्षित किया कि उनमें से कुछ आवेदनों को, कालानुक्रमिक क्रम को अनदेखा करते हुए, मंजूरी दी गई थी। मामले की फाइल में सीमा को कुछ ऐसी शिकायतें मिलीं, जिनमें कहा गया था कि कुछ आवेदकों से मंजूरी के बदले नगदी रिश्वत ली गई थी।
संबंधित तथ्यों की अग्रिम जाँच से सीमा को ज्ञात हुआ कि कलेक्टरेट के कुछ अधीनस्थ अधिकारियों के साथ मिलकर दलालों का एक छोटा गिरोह इस गैर-कानूनी गतिविधि को अंजाम दे रहा है। इस प्रकरण से बाकी कर्मचारी इतने भयभीत हो गए कि वे इन आवेदनों को अग्रसरित करने में घबराने लगे। इस प्रक्रिया में विलंबित मामलों की संख्या बढ़ती रही, जिसके फलस्वरूप स्थानीय आर्थिक विकास अवरुद्ध रहा एवं जनता में असंतोष पैदा हुआ।
सीमा के समक्ष यह एक बड़ी नैतिक एवं प्रशासनिक चुनौती थी कि दैनिक प्रशासनिक गतिविधियों को बिना अवरुद्ध किए इस भ्रष्टाचार के तंत्र को कैसे तोड़ा जाए। इसकी यदि एक आक्रामक आंतरिक जाँच-पड़ताल की जाए, तो सांस्थानिक प्रतिरोध की आशंका है और साथ ही मजदूर-संगठन की ओर से भी प्रतिक्रिया आ सकती है। दूसरी ओर यदि वे इस स्थिति को अनदेखा करती हैं, तो भ्रष्टाचारियों को प्रोत्साहन मिलेगा और अनावश्यक रूप से आम लोगों का उत्पीड़न जारी रहेगा, जिसे अभी रोका जा सकता है।
(a) इस प्रसंग के नैतिक मुद्दे कौन-से हैं?
(b) सीमा के पास उपलब्ध विकल्पों पर विचार कीजिए। प्रस्तावित विकल्प को चिह्नित कर उसके औचित्य को रेखांकित कीजिए।
(उत्तर 250 शब्दों में दीजिए) 20
Seema is a
senior bureaucrat with a reputation of honesty and professional efficiency. She
has recently been posted as the District Collector (DC) to Surinder Nagar,
where a large industrial area is being established.
The new
industrial area had caused many farmers to submit applications for change of
land use (CLU) to convert their farmlands into residential areas. There is an
unusually large backlog of these applications awaiting processing. Seema
noticed that some applications had been approved selectively with no visible
chronological pattern. The case files showed a few complaints of some approvals
being subject to receipt of large bribes from the applicants.
On further
fact-finding, Seema realized that a small group of touts was controlling this
illegal activity through some subordinate officials in the Collectorate. This
had created a fear in the other employees who were reluctant to process any
application. The resultant backlog has been piling up thereby hindering local
economic progress and causing public dissatisfaction.
Seema was faced
with a major moral and administrative challenge of dismantling this corruption
network without hampering daily administrative operations. An aggressive
internal investigation would result in institutional resistance and, possibly,
a backlash from labour unions. Conversely, ignoring this situation would
encourage the wrongdoers and unnecessarily continue this avoidable harassment
to the populace.
(a) What are
the ethical issues involved in this case?
(b) Discuss the
options open to Seema. Identify the recommended option and justify it.
(Answer in 250
words) 20
10. विकास एक सरकारी अधिकारी है, जिसे दस वर्ष से अधिक लोक-प्रशासन का अनुभव है। हाल ही में उसकी नियुक्ति सुदूर पर्वतीय एवं वन के निकटवर्ती क्षेत्र नैनीपुरा के जिलाधिकारी (डी० सी०) के रूप में हुई है। नैनीपुरा के न्यून आर्थिक विकास के कारण उसका प्रमुख दायित्व है कि उस क्षेत्र के आर्थिक रूप से कमज़ोर वर्ग (ई० डब्ल्यू० एस०) के लिए सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पी० डी० एस०) को ठीक से चलाए।
क्षेत्र में दौरा करते समय विकास को ज्ञात हुआ कि वहाँ सार्वजनिक वितरण प्रणाली के क्रियान्वयन में एक विशेष प्रशासनिक चुनौती सामने आ रही है। स्रोतों के गलत इस्तेमाल को रोकने के लिए सभी वितरकों के लिए यह अनिवार्य किया गया था कि वे लाभार्थियों की वास्तविक समय बायोमेट्रिक पहचान सुनिश्चित करें, जिसके अंतर्गत उनकी अँगुलियों के निशानों के मिलान पहचान-पत्र के अभिलेखों से किया जाता था। किन्तु इससे अनेक समस्याएँ उत्पन्न हो रही थीं, क्योंकि यह प्रणाली बढ़ते बच्चों, श्रमिकों तथा वरिष्ठ नागरिकों के मामलों में अँगुलियों के निशानों का मिलान कभी-कभी स्वीकार नहीं करती थी। यह समस्या तब और गम्भीर हो जाती जब वाईफाई का सम्पर्क धीमा हो जाता था। ऐसे मामलों में जब वितरक ग्राहकों को पहचान पाते थे, तब वे अपने निजी आग्रह के अनुसार काम करते।
विकास को प्राथमिकता से इस समस्या का निदान करना था। सरकारी नियमों का कठोरतापूर्वक पालन करने से वित्तीय शुचिता तो सुनिश्चित होगी पर इससे प्रभावित लाभार्थियों अर्थात् आर्थिक रूप से कमज़ोर वर्ग को बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। इतना ही नहीं, यह संविधान के अनुच्छेद 21 द्वारा प्रदत्त उनके जीवन के मौलिक अधिकारों का भी उल्लंघन कर सकता है। दूसरी ओर इस समस्या का निदान यदि सिर्फ वितरकों के निजी आग्रह पर छोड़ दिया जाए, तो इसका परिणाम दोनों का दुरुपयोग होगा।
(a) विकास के समक्ष कौन-से विकल्प हैं? उसे नामित लाभार्थियों के प्रति संवेदनशीलता बनाए रखते हुए वित्तीय शुचिता से संतुलन कैसे स्थापित करना चाहिए?
(b) कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों के चयन में प्रौद्योगिकी के उपयोग की नैतिकता पर विचार कीजिए।
(उत्तर 250 शब्दों में दीजिए) 20
Vikas is a
government officer with over a decade of service in public administration. He
has recently moved as the District Collector (DC) of Nainipura, a remote hilly
district bordering a forest. Due to Nainipura’s low levels of economic
development, one of his major duties is to ensure proper functioning of the
public distribution system (PDS) amongst the economically weaker sections
(EWS).
During his
on-site visits, Vikas was apprised of a typical administrative challenge in
operating the PDS. To prevent leakages, all distributors were required to carry
out real-time biometric identification of the beneficiaries, whose fingerprints
were tallied with identity card records. This was creating problems as the
operating system sometimes rejected fingerprint matching in the cases of
growing children, manual labourers and senior citizens. The problem was further
compounded in periods of low WiFi connectivity. The distributors, in such
cases, resorted to personal discretion when they could identify the recipient.
Vikas had to
address this problem on priority. Strictly adhering to government regulations
would ensure fiscal probity but would greatly trouble the proposed beneficiary,
i.e., EWS. It may even impinge on their fundamental right to life as per
Article 21 of the Constitution. Conversely, leaving the resolution solely to
the discretion of the distributors could lead to misuse and leakages.
(a) What are
the options open to Vikas? How should he balance fiscal probity with empathy
towards the designated beneficiaries?
(b) Discuss the
ethics of using technology as a gatekeeper for welfare schemes.
(Answer in 250
words) 20
11. राजापुरम एक सीमावर्ती जिला है। झारा और बीरू वहाँ के दो प्रमुख समुदाय हैं, जो प्रायः एक-दूसरे के साथ टकराव की स्थिति में रहते हैं। इसके कारण वहाँ का सामाजिक ताना-बाना बिगड़ गया है और उसे ठीक करने की आवश्यकता है। इन दोनों के बीच जो जातीय संघर्ष है, वह प्रायः हिंसा को जन्म देता है, जिसके कारण बहुत लोगों की मृत्यु हो गई है। इस तनाव के जो कारण बताए जाते हैं, वे हैं—जमीन पर दोनों गुटों के दावे, स्रोतों का असंतुलित बंटवारा और सरकारी संस्थाओं में उनका अपर्याप्त राजनीतिक प्रतिनिधित्व। दोनों समुदायों के लिए अलग-अलग राहत शिविर बनाना पड़ा। स्थिति इतनी विषम हो गई है कि लगता है जल्द ही वह नियंत्रण से बाहर हो जाएगी।
राजन को राजापुरम का जिलाधिकारी (डी० एम०) नियुक्त किया गया है। उसकी जिम्मेदारी है कि वह अतिशीघ्र स्थिति को नियंत्रण में ले। उसके प्राथमिक कार्य हैं—प्रशासनिक व्यवस्था की बहाली, राजमार्ग को खुलवाना एवं शांतिवार्ता को शुरू करना। पदभार ग्रहण करते ही राजन को ज्ञात हुआ कि समुदायों के बीच की द्वंद्वता स्थानीय प्रशासन एवं पुलिस तक पहुँच गई है। चूँकि स्थानीय प्रशासन वहाँ निष्पक्ष नहीं रह गया था, इसलिए दोनों समुदायों का उस पर से विश्वास उठ गया था। पड़ोसी देश इस अवसर का लाभ उठाकर एवं आंतरिक विद्रोह को बढ़ावा देकर स्थिति को और खराब कर सकता था। एक संतुलित रवैये के साथ राजन ने राजमार्ग को खुलवाया ताकि खाद्यान्न और चिकित्सकीय वस्तुएँ लोगों तक पहुँचाई जा सकें। प्रशासनिक नियंत्रण की बहाली के लिए उसने सी० आर० पी० एफ० की मदद लेने पर भी विचार किया।
(a) इस प्रसंग में उन नैतिक मुद्दों पर विचार कीजिए, जिन पर ध्यान देना आवश्यक है।
(b) राजन के सामने क्या विकल्प हैं? नैतिकता को आहत किए बिना कौन-सा विकल्प उसकी निष्पक्षता की रक्षा सुनिश्चित करेगा?
(उत्तर 250 शब्दों में दीजिए) 20
Rajapuram is a
border district. Jhara and Biru, its two major communities are in continual
conflict with each other. The social fabric is fractured and demands mending.
Ethnic tensions
between the two communities have erupted into violence resulting in a large
number of deaths. The stated causes are conflicting land claims, uneven
resource allocation and inadequate political representation in government
bodies. Separate relief camps had to be created for the two communities. The
situation is volatile and appears to be getting out of control.
Rajan has been
appointed the District Magistrate (DM) of Rajapuram and tasked to quickly get
the situation under control. His immediate tasks include restoring
administrative authority, reopening the highway and initiating peace talks. On
taking over his appointment, Rajan realized that the inter-community rivalry
had even seeped into the local administration and police. With functional
neutrality being the immediate casualty, it had made both communities
distrustful of the government. The neighbouring country could utilize the
opportunity to spur insurgent activity and further aggravate the situation.
Rajan favoured a controlled approach starting with opening the highway to
restore food and medical supplies. He toyed with the idea of requisitioning
CRPF units to help restore administrative control.
(a) Discuss the
ethical issues that need to be addressed in this case.
(b) What are
the options open to Rajan? Which option would ensure protection of his
non-partisan image without compromising ethics?
(Answer in 250
words) 20
12. हाल ही में अजीत की पदोन्नति रक्षा उत्पादन मंत्रालय (एम० डी० पी०) के अंतर्गत हथियार बिक्री विभाग (डी० डब्ल्यू० एस०) के प्रमुख के रूप में हुई है। उनका प्रमुख दायित्व है—अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उन हथियारों का विक्रय, जिन्हें अपने देश में एम० डी० पी० तैयार करता है।
पिछले दो युद्धों में एम० डी० पी० के हथियारों का प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा, जिसके कारण कई देशों ने उन्हें खरीदने में रुचि दिखाई है—मुख्यतः लम्बी दूरी की मार करने वाले तोप और प्रक्षेपास्त्र। देश A और देश B ने इन हथियारों के लिए कहा है। आयुधों का उत्पादन सीमित होने के कारण, डी० डब्ल्यू० एस० इनमें से किसी एक देश को ही ये हथियार बेच सकता है।
देश A विकासशील देश है और उसके पास एक अच्छा प्रौद्योगिक आधार है। एम० डी० पी० अगली पीढ़ी के आयुधों के निमित्त इस देश के साथ मिलकर अनुसंधान एवं विकास के लिए काम करने की योजना बना रहा है। देश A किसी सुरक्षा गठबंधन का हिस्सा नहीं है, उसे एक उपद्रवी पड़ोसी देश से सुरक्षा के लिए हथियारों की आवश्यकता है। वह दीर्घ अवधि के कर्ज पर अधिक मात्रा में हथियार खरीदना चाहता है।
देश B भी एक विकासशील देश है। सैन्य शक्ति उसकी प्राथमिकता है; और सैन्य बजट प्रायः मानव संसाधन तथा अवसंरचना विकास के लिए आबंटनों में भी हस्तक्षेप कर जाता है। वह एक महाशक्ति के साथ सुरक्षा गठबंधन में है जिसके साथ उसकी बड़ी सैन्य छावनी है और जो उसे समय-समय पर वित्तीय अनुदान प्रदान करती है। वह एक आर्थिक गुट का सदस्य है, जिसके साथ उसकी सरकार वर्तमान में मुक्त व्यापार समझौते पर बात कर रही है। वह परमाणु अप्रसार संधि (एन० पी० टी०) का हस्ताक्षरकर्ता नहीं है, किन्तु उसके पास लघु परमाणु हथियार तथा उसके प्रक्षेपण तंत्र उपलब्ध हैं। वह विदेशों में कुछ गुरिल्ला बलों को समर्थन प्रदान करता है। उसने अपेक्षाकृत छोटे स्तर के अधिग्रहण की इच्छा व्यक्त की है और अग्रिम भुगतान का कुछ भाग देने के लिए तैयार है। फिलहाल वह एक दूसरे देश से भी हथियार खरीदने की बात कर रहा है।
संबद्ध विभागों के समकक्षों से अजीत ने इस विषय पर चर्चा की। उसमें इस बिक्री से होने वाले महत्त्वपूर्ण आर्थिक लाभों, रोज़गार सृजन तथा अधिक सुदृढ़ राजनयिक संबंधों को रेखांकित किया गया था। यह भी बल देकर कहा गया था कि यदि इस सौदे को अस्वीकार कर दिया गया, तो देश B किसी अन्य आपूर्तिकर्ता से हथियार खरीद सकता है।
अजीत इस बात से अवगत था कि हथियारों की बिक्री में हर स्तर पर समुचित सतर्कता बरतना राष्ट्रीय नीति एवं अंतर्राष्ट्रीय संधियों की अनुरूपता सुनिश्चित करने के लिए बहुत आवश्यक है।
(a) अजीत के पास उपलब्ध विकल्पों पर विचार करते हुए यह बताइए कि उसे कौन-सा विकल्प और क्यों चुनना चाहिए।
(b) अजीत किस प्रकार राष्ट्र के आर्थिक और रणनीतिक हितों को नैतिक विचारों से संतुलित करेगा?
(उत्तर 250 शब्दों में दीजिए) 20
Ajit has been
recently promoted as the Head of the Department of Weapon Sales (DWS) in the
Ministry of Defence Production (MDP). His charter of duties includes
international sales of weapons produced domestically by MDP.
In two recent
wars, MDP weapons have performed admirably, resulting in many countries showing
interest in buying them, particularly long-range artillery and missiles.
Country A and country B have asked for these weapons. However, production
constraints restrict DWS to accept only one purchase order.
Country A is a
developing nation with a sound technology base. MDP is planning R&D
collaboration with it for the next generation of weapons. It is not part of any
security alliance and needs weapons for protection from a troublesome
neighbour. It seeks a large acquisition on a long-term loan.
Country B is
also a developing nation. Military strength is its priority, with the military
budget often ingressing into allocations for human resources and infrastructure
development. It is in security alliance with a superpower who has a large
military base there and periodically allots it financial grants. It is a member
of an economic bloc with which the government is currently negotiating a free
trade agreement. It is not a signatory of NPT but possesses smaller nuclear
weapons and delivery systems. It supports some guerrilla forces abroad. It has
sought a smaller acquisition and is prepared to make some advance payment. It
is currently negotiating arms purchases from another nation too.
Ajit discussed
this case with his counterparts in the related departments. Therein, the
significant economic benefits, employment generation and stronger diplomatic
relations arising from this sale were highlighted. It was also emphasized that
refusing the deal could result in country B purchasing weapons from some other
supplier.
Ajit was aware
that in arms sales, due diligence at each stage was pivotal to ensure
conformity to national policy and international treaties.
(a) Discuss the
options available to Ajit. Which option should he select and why?
(b) How can
Ajit balance nation’s economic and strategic interests with ethical
considerations?
(Answer in 250
words) 20
