सामान्य अध्ययन (प्रश्न-पत्र-1)
GENERAL STUDIES (PAPER-I)
निर्धारित समय : तीन घण्टे अधिकतम अंक : 250
Time Allowed : Three Hours Maximum Marks : 250
1. मौर्य इतिहास के पुनर्निर्माण के लिए अशोक के अभिलेखों के महत्व का विश्लेषण कीजिए।
Analyze the importance of Ashokan inscriptions for reconstructing
Mauryan history.
(उत्तर 150 शब्दों में दीजिए) / (Answer in 150 words) 10
2. भारत में औपनिवेशिक प्रशासन और शिक्षा पर मैकाले मिनट के प्रभाव की विवेचना कीजिए।
Discuss the impact of Macaulay’s Minute on colonial administration
and education in India.
(उत्तर 150 शब्दों में दीजिए) / (Answer in 150 words) 10
3. गाँधीवादी आंदोलनों का महत्व उनके द्वारा संगठित जनसमूहों में निहित था। स्पष्ट कीजिए।
The significance of the Gandhian movements lay in the masses they
mobilized. Elucidate.
(उत्तर 150 शब्दों में दीजिए) / (Answer in 150 words) 10
4. फुजिहारा प्रभाव क्या है? उष्णकटिबन्धीय चक्रवातों के संचलन तथा तीव्रता पर पड़ने वाले इसके प्रभाव को समझाइए।
What is the Fujiwara effect? Explain its impact on the movement and
intensity of tropical cyclones.
(उत्तर 150 शब्दों में दीजिए) / (Answer in 150 words) 10
5. “टुन्ड्रा प्रदेश पारिस्थितिक दृष्टि से नाजुक लेकिन आर्थिक दृष्टि से महत्त्वपूर्ण हैं।” इस कथन का आलोचनात्मक परीक्षण कीजिए।
“Tundra regions are ecologically fragile but economically
important.” Examine this statement critically.
(उत्तर 150 शब्दों में दीजिए) / (Answer in 150 words) 10
6. मरुस्थलीकरण और भूमि अवनयन में वायुजनित प्रक्रियाओं की भूमिका की विवेचना कीजिए।
Discuss the role of aeolian processes in desertification and land
degradation.
(उत्तर 150 शब्दों में दीजिए) / (Answer in 150 words) 10
7. “दक्षिणी एशिया में जल संसाधन, सम्पत्ति और विवाद का स्रोत दोनों हैं।” उदाहरण देते हुए इस कथन का परीक्षण कीजिए।
“Water resources are both an asset and a source of conflict in
South Asia.” Examine this statement giving examples.
(उत्तर 150 शब्दों में दीजिए) / (Answer in 150 words) 10
8. साम्प्रदायिकता और क्षेत्रवाद की चुनौतियों के बावजूद विविधता में एकता भारतीय समाज की मुख्य विशेषता बनी हुई है। टिप्पणी कीजिए।
Unity in diversity remains the defining feature of Indian society
despite the challenges from communalism and regionalism. Comment.
(उत्तर 150 शब्दों में दीजिए) / (Answer in 150 words) 10
9. अपांगता को आप किस प्रकार समझते हैं? इस विषय में भारत में समावेशी नीतिगत ढाँचे की आवश्यकता सिद्ध कीजिए।
How do you understand disability? Substantiate the need for
inclusive policy framework in India in this regard.
(उत्तर 150 शब्दों में दीजिए) / (Answer in 150 words) 10
10. क्या आप ऐसा सोचते हैं कि अंकीय (डिजिटल) तकनीकी सामाजिक सशक्तता को बढ़ावा देती है? उदाहरणों के साथ समझाइए।
Do you think digital technology promotes social empowerment?
Explain with examples.
(उत्तर 150 शब्दों में दीजिए) / (Answer in 150 words) 10
11. विजयनगर वास्तुकला अतीत की परंपराओं और समकालीन प्रथाओं के सम्मिलन का उदाहरण प्रस्तुत करती है। उदाहरणों के साथ स्पष्ट कीजिए।
Vijayanagara architecture exemplifies the amalgamation of past
traditions with contemporary practices. Elucidate with examples.
(उत्तर 250 शब्दों में दीजिए) / (Answer in 250 words) 15
12. भारतीय राज्यों का भाषाई पुनर्गठन नीचे से उठे जन-दबाव द्वारा संचालित था। टिप्पणी कीजिए।
Linguistic reorganization of Indian States was driven by popular
pressure from below. Comment.
(उत्तर 250 शब्दों में दीजिए) / (Answer in 250 words) 15
13. भारत में योजनाबद्ध अर्थव्यवस्था का मॉडल अपनाया गया ताकि औपनिवेशिक शासन द्वारा छोड़े गए क्षेत्रीय असंतुलनों को मिटाया जा सके। टिप्पणी कीजिए।
The model of planned economy was adopted in India to address the
regional imbalances left behind by colonial rule. Comment.
(उत्तर 250 शब्दों में दीजिए) / (Answer in 250 words) 15
14. लू, चिनूक और फॉन हवाओं की, उनके पाये जाने वाले क्षेत्र, उनकी प्रकृति और जलवायविक प्रभावों के आधार पर, तुलना कीजिए।
Compare the Loo, Chinook and Foehn winds with respect to their
regions of prevalence, their nature and climatic impacts.
(उत्तर 250 शब्दों में दीजिए) / (Answer in 250 words) 15
15. भारत में जलवायु-अनुकूल (क्लाइमेट-स्मार्ट) कृषि एवं खाद्य सुरक्षा को हासिल करने में उपग्रह-आधारित तकनीकियों की भूमिका का विश्लेषण कीजिए।
Analyze the role of satellite-based technologies in achieving
climate-smart agriculture and food security in India.
(उत्तर 250 शब्दों में दीजिए) / (Answer in 250 words) 15
16. “वैश्विक व्यापार का केन्द्र अटलांटिक प्रदेश से हिन्द-प्रशान्त (इंडो-पैसिफिक) प्रदेश की ओर धीरे-धीरे स्थानान्तरित हो रहा है।” इस कथन का परीक्षण कीजिए।
“The centre of global trade is gradually shifting from the Atlantic
region to the Indo-Pacific region.” Examine this statement.
(उत्तर 250 शब्दों में दीजिए) / (Answer in 250 words) 15
17. भारत में मानवजन्य भूमि-उपयोग परिवर्तनों के प्रमुख कारकों और उनके भौगोलिक परिणामों का विश्लेषण कीजिए।
Analyze the major drivers of human-induced land-use changes in
India and their geographical consequences.
(उत्तर 250 शब्दों में दीजिए) / (Answer in 250 words) 15
18. क्या शहरी भारत में जाति लुप्त हो रही है? अपने उत्तर को उदाहरणों के साथ स्पष्ट कीजिए।
Is caste disappearing in urban India? Illustrate your answer with
examples.
(उत्तर 250 शब्दों में दीजिए) / (Answer in 250 words) 15
19. समकालीन भारत में जनसांख्यिकीय संक्रमण की चुनौतियों का आलोचनात्मक परीक्षण कीजिए।
Critically examine the challenges of demographic transition in
contemporary India.
(उत्तर 250 शब्दों में दीजिए) / (Answer in 250 words) 15
20. सामाजिक, राजनैतिक, आर्थिक एवं सांस्कृतिक क्षेत्रों के संदर्भ में भारतीय युवाओं पर वैश्वीकरण के प्रभाव का मूल्यांकन कीजिए।
Evaluate the impact of globalization on Indian youths with
reference to social, political, economic and cultural spheres.
(उत्तर 250 शब्दों में दीजिए) / (Answer in 250 words) 15